फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए सब मिलकर करें योग, रहें निरोग

Sat, 20 Jun 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर अभी भी आप घर में हैं तो आलस छोड़िए और पहुंच जाइए आपके घर के पास लगे योग शिविर में। शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वक्त जरूर निकालें। खुद तो जाएं ही अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी योग से जुड़ने को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


यकीन मानिए, योगासन करने के बाद आपमें स्फूर्ति, सकारात्मक विचारों का संचार और शांति की अनुभूति होगी। इसके बाद आप स्वत: ही इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना नहीं भूलेंगे। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को शहर के जेल रोड स्थित सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कोठी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जिले का सबसे बड़े योग शिविर लगाया गया है। इसके अलावा भारतीय स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योगपीठ की ओर से कानूनगोपुरा उत्तरी मोहल्ले में योग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र मोहन तिवारी की ओर से रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमानपुरी कॉलोनी पार्क में कैंप लगाया गया है। इन कैंपों में सुबह छह से 9:30 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। श्री गणेश योग शिविर द्वारा रामलीला मैदान में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक योग होगा। महाराज सिंह इंटर कॉलेज, मौनी बाबा आश्रम व अन्य स्थानों पर भी योग कैंप लगाए गए हैं।

िशविरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे से निजात पाने की खास क्रियाएं सिखाईं जाएंगी। साथ ही सिरदर्द, बदन दर्द, साइटिका, सर्वाइकल, अनिद्रा, अपच, और तनाव समेत अन्य बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताएं जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, अफसर, जनप्रतिनिधि और शहरवासी, इस योग शिविर में योग साधना करने पहुंचेंगे। शिविर में बैठने के लिए मैट बिछाई गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें