फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने लिया योग का प्रशिक्षण

Fri, 19 Jun 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में 51 एनसीसी यूपी बटालियन द्वारा दस दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन कैंप में मौजूद कैडेटों व विद्यालय के छात्र व गुरुजनों ने योग का प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर कमांडिंग आफीसर कर्नल विजय कुमार, सुबेदार मेजर रामरुचि सहित कई विद्यालयों के कैडर व सुबेदार बीएचबी थापा, कैप्टन मनीष कुमार, हवलदार श्याम सुंदर, सत्तविंदर सिंह, जीपी तिवारी, वंदना पांडे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं जमुनहा में पतंजलि योग समिति द्वारा राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए जमुनहा के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में एक बैठक की गई। जिसमें योग दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर योग शिक्षक आशाराम जायसवाल, केशवराम मौर्य, सरोज गुप्ता, अनिल साहनी, सुंदर लाल मौर्य, किशोरी लाल गुप्ता, श्यामता वर्मा, रामचंदर वर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें