फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास के लिए हुआ दो युवाओं का गठबंधन

Wed, 22 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जिले में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन जनता उनके मन की बात नहीं समझ पा रही है। सपा व कांग्रेस का गठबंधन दो युवाओं का गठबंधन है। यह गठबंधन यूपी को विकास के नए रास्ते पर ले जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं, युवाओं व आम नागरिकों से संबंधित कई वादे किए। 
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने सुबह सवा 11 बजे वह बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र में मोतीपुर सिंचाई विभाग के मैदान में मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। कहा कि प्रधानमंत्री बहुत दिन से मन की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके मन की बात जनता नहीं समझ पा रही है।

समाजवादी हमेशा काम करते हैं और काम की बात ही करते हैं। उन्होंने मिहीपुरवा को टाउन एरिया बनान्रे, चीनी मिल, महिला कॉलेज, दूध प्लांट की स्थापना करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 12:30 बजे बहराइच के गेंदघर मैदान में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बहराइच की सपा प्रत्याशी रुआब सईदा और मटेरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यासर शाह के समर्थन में सभा को संबोधित किया। यहां भी प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे।
विज्ञापन


बोले, प्रधानमंत्री बिजली के द्वारा जनता को धर्म में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन चाहे रमजान हो चाहे दिवाली या क्रिसमस। बिजली की सप्लाई 24 घंटे बराबर रही है। बीजेपी अब हार देखकर अपना रास्ता बदलने की कोशिश कर रही है। बहकाना तो बहुत आसान है, लेकिन समझाना बहुत मुश्किल होता है। पर भाजपा को बहकाने में महारत हासिल है। दिल बड़ा करके दोस्ती की जाती है, तभी दोस्ती मजबूत होती है।

सपा और कांग्रेस का गठबंधन इसी दोस्ती की मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनी तो कक्षा 10 और 12 की मेरिट के आधार पर पुलिस की भर्ती की जाएगी। इंटरव्यू खत्म होगा, सिर्फ दौड़ कर नौकरी पा जाएंगे। कहा कि पिछली बार सरकार बनने पर कर्जा माफ किया था, इस बार सरकार बनने पर 50 हजार से अधिक का कर्जा प्रत्येक किसान का माफ होगा। शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, गरीबों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने वादे किए।

कहा कि सरकार बनने पर समस्याएं खत्म की जाएंगी। पयागपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। जनता सब जानती है। नोटबंदी से जनता मुश्किलेें झेल चुकी है। सीएम अखिलेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के आने पर बिजली के मुद्दे पर उन्हें कसम खिलाने की बात मतदाताओं से कही। इसके बाद मुख्यमंत्री कैसरगंज के रानीबाग मैदान में पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें