फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 12 Dec 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्दी का मौसम
विज्ञापन
तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी धूप नहीं निकली। पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज पछुआ हवा ठिठुरन व गलन और बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए है। सोमवार सुबह फिर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धुंध छाई रही। पछुआ हवा चलने से लोगों का दिन ठिठुरते और सिहरते हुए बीता। धूप नहीं निकलने से मजदूरी पेशा लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर बाहर निकले।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि बहराइच का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुवा हवा चल रही हैं। इससे मौसम में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। तराई के लोगों को बदली का भी सामना करना पड़ेगा। अभी ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं है। ऐसे मौसम में आलू, सरसों और गेहूं की फसल के लिए संकट है।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन बदली और रही तो सरसों में माहू रोग का प्रकोप शुरू हो जाएगा। आलू को झुलसा और गेहूं को गेरुआ का प्रकोप नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें