फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाएं चलने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बीते दिनों से हुए मौसम में बदलाव का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे घर से बाहर निकले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तराई के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने के बाद अगले दिन भी राहत की उम्मीद थी। मगर शनिवार की सुबह से ही अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। तेज हवाएं चलने के कारण ठंड और सिहरन बढ़ गई, जिससे सुबह घर से बाहर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। सभी ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलने के कारण अचानक ठंड बढ़ गई है। अभी मौसम में और बदलाव के संकेत हैं। हालांकि तापमान में अभी गिरावट नहीं दर्ज की जा रही है। हवाएं करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें