बहराइच के तहसील सदर में फन फैलाये बैठा कोबरा।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तहसील परिसर में मंगलवार को कोबरा सांप निकल आया। इससे अफरातफरी मच गई। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया। उधर, बंजारीमोड़ में सेंडबोआ सांप निकल आया। उसे भी वनकर्मियों ने पकड़ लिया। दोनों सांप को अब्दुल्लागंज के घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।
तहसील सदर में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तहसील परिसर में एक कोबरा सांप दिखा। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी पहुंचे। उन्होंने सूचना डीएफओ को दी। इसके बाद पहुंचे वनकर्मियों ने कोबरा को रेस्क्यू कर लिया। डीएफओ ने बताया कि कोतवाली देहात के बंजारीमोड़ में सेंडबोआ सांप निकलने की सूचना मिली। इस पर टीम ने सेंडबोआ सांप को पकड़ा। डीएफओ ने बताया कि कोबरा व सेंडबोआ सांप को अब्दुल्लागंज रेंज के घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।