फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सिंचाई कॉलोनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार सुबह से ही नेटवर्क गायब हो गया। इसकी सूचना भी बैंक कर्मियों ने बाहर चस्पा नहीं की। इससे घंटों इंतजार करने के बाद उपभोक्ता वापस लौट गए। वहीं उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत गिरिजापुरी में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का संचालन होता है। मंगलवार को सुबह से ही काफी संख्या में उपभोक्ता बैंक में लेनदेन के लिए पहुंचे, लेकिन बैंक में बाहर से ताला लगा मिला। इससे उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। उपभोक्ताओं ने जानकारी की तो पता चला कि बैंक में नेटवर्क सुबह से ही गायब है। वहीं बैंक कर्मियों की ओर से बैंक के बाहर कोई सूचना नहीं चस्पा की गई। ऐसे में उपभोक्ता घंटो नेटवर्क के इंतजार में खड़े रहे। काफी देर बाद भी लेनदेन शुरू न होने पर सभी वापस लौट गए। उपभोक्ता लालमुनी, महेंद्र, मीरा आदि ने बताया कि दो घंटे तक सभी ने इंतजार किया है। इसके बाद वापस जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना था कि कम से कम बैंक की ओर से नेटवर्क न होने का तख्त लगाया जाता। जिससे लोगों को नेटवर्क न होने की जानकारी मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें