फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का कार्यक्रम रद्द

Sat, 18 Jun 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का संभावित कार्यक्रम जिले में रद्द हो गया है। वहीं सीएम के कार्यक्रम के लिए किए जा रहे इंतजामों में लाखों रुपए पर भी पानी फिर गया। 25 लाख रुपए अकेले मंच व हैलीपैड निर्माण पर खर्च किए गए थे। जबकि लगभग सवा करोड़ रुपये जर्मन टेंट पर खर्च हुआ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पोषण मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने सिरसिया के मोतीपुर कला गांव को गोद लिया था। इसी के तहत प्रदेश में गर्भवती माताओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ होना था। जिसमें गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर मीनू के हिसाब से पका पकाया भोजन मिलना था।

इस योजना की घोषणा के लिए बीस जून को मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम बना था। इसको लेकर मोतीपुर कला गांव में लगभग चालीस एकड़ के खेत में हैलीपैड व मंच का निर्माण किया गया था। हैलीपैड व मंच निर्माण में लगभग तीन लाख ईंट भी लगाई जा चुकी थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही जमीन की पटाई व समतलीकरण पर भी लाखों रुपये खर्च किया गया। यही नहीं लगभग साढ़े सात हजार लोगों के बैठने के लिए जर्मन टेंट भी लगाया जा चुका था। इसके साथ ही गांव के रंग रोगन, सफाई पर जो पैसा खर्च हुआ वह अलग से।

तैयारियां अंतिम चरण पर थी, कि शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थगन की सूचना जिला प्रशासन को मिल गई। लगभग दो करोड़ खर्च करने के बाद प्रशासन ने टेंट उखाड़ने का फरमान जारी कर दिया। अभी भी जिन किसानों के खेतों में मंच व हैलीपैड बनाया गया था वहां बालू, ईंट व कंकरीट जमा है।

ऐसे में धान की खेती करने से वंचित किसान अब परेशान हैं। न तो मुख्यमंत्री के आने के बाद गांव की बदलने वाली तस्वीर का ही कुछ हो पाएगा। और न ही मचान बने खेत में ही कुछ हो पाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें