फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा से 26 बीमार

Thu, 16 Jun 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवांपुरवा में खसरा फैल गया है। 26 लोग इसकी चपेट में हैं। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। जिसके चलते बिना दवा, इलाज के लोग कराह रहे हैं। इनमें चार रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को परिवारीजनों ने पीएचसी पहुंचाया है। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम के बीच खसरे का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब महसी तहसील के बिसवांपुरवा में खसरा फैल गया है। तीन दिन से यहां के लोग परेशान हैं। बुखार के साथ लोगों के शरीर पर लाल दाने निकलते हैं। फिर ये दाने बड़े होकर पक जाते हैं।

जिसके चलते बुखार से तप रहे रोगियों को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। इस समय गांव निवासी संजय (35), तनु मिश्रा (33), आयुष (9), दीवाली (10), पार्वती (7), मिथिलेश (30), पुष्पा (14), शाहीन (13), इमरान (6), अरमान (11), बाबू (10), लल्लू (7), मिनकू (6) समेत 26 लोग चपेट में हैं।
विज्ञापन


इनमें तनु, आयुष, इमरान और पुष्पा की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते खसरे का प्रकोप थम नहीं रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. डीआर सिंह का कहना है कि सूचना नहीं थी। अब जानकारी हुई है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गांव भेजी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें