फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत व बूथ कमेटी के गठन पर किया मंथन

विज्ञापन
बहराइच के कांग्रेस भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस भवन सभागार में गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शीघ्र बैठकों का आयोजन कर न्याय पंचायत व बूथ कमेटी के गठन की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा ने की। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी सचिव व संगठन सृजन अभियान के प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर तक पार्टी का गठन पूरा हो चुका है। अब पार्टी का विस्तार करते हुये न्याय पंचायत व बूथ स्तर कमेटी का गठना किया जाना है। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सबसे पहले न्याय पंचायतों में बैठकों का आयोजन करें। बैठकों में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, फ्रंटल संगठनों व वरिष्ठ पदाधिकारी को कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपे। भाजपा के कुशासन से लड़ने के लिए कांग्रेस की एक ऐसी सेना तैयार करनी होगी, जो जनहित के मुद्दों को उठाकर जन समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करें।
जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी से कहा कि वह शीघ्र ही संगठन में कर्मठ लोगों की बूथ स्तर पर कमेटी का गठन कर विशाल आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनुदेवी, जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, अजीत सिंह, मिर्जा तारिक बेग, कमला सोनी, डॉ. एएम सिद्दकी, हाजी महफूज अहमद, मनोज त्रिपाठी, जिमींदार अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें