फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश यू मेरी क्रिसमस से गुजते रहे गिरिजाघर, हुई प्रार्थनासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। क्रिसमस पर्व पर बुधवार को गिरिजाघर विश यू मेरी क्रिसमस से दिन भर गूंजते रहे। चर्च में प्रार्थना सभाएं हुईं। रात में प्रभु यीशू के जन्म पर जमकर आतिशबाजी हुई। कैरोल गायन से चर्च गूंज उठे। सेंटा क्लाज ने लोगों को बधाई देते हुए उपहार बांटा।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व पर बुधवार सुबह चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई। इसके पूर्व मध्य रात्रि में प्रभु यीशू के जन्म पर ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर आतिशबाजियां छोड़ी। लोगों ने हैप्पी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को बधाइयां दी। शहर में स्थित मेथोडिस्ट चर्च, सीएनआई चर्च समेत सभी गिरिजाघरों में प्रभु यीशू की प्रार्थना सभाएं हुईं।
प्रभु यीशू के संदेशों को पढ़कर पादरी ने सुनाया। सेट नाबर्ट स्कूल, सेवेंन्थ डे एडवेन्टिस्ट, मिशन अस्पताल में स्थित चर्च में भी पूरे दिन आयोजनों की धूम रही। लोगों ने प्रभु यीशू के संदेशों पर अमल करने का संकल्प लिया। प्रभु यीशू के जन्मदिवस के अवसर पर गिरिजाघर विद्युत झालरों व फूल मालाओं से जगमगाते रहे।
विज्ञापन

सेवेंथ डे के मोहन सिंह ने बताया कि सेंटा क्लाज द्वारा लोगों को उपहार का वितरण किया गया। क्रिसमस ट्री की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। क्रिसमस पर्व पर पादरियों ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशू के आदर्शों को जीवन में उतारने पर बल दिया। रुपईडीहा में स्थित मिशन अस्पताल व स्कूल में भी प्रभु यीशू के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों से क्रिसमस की छटा अलग ही नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें