फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बहराइच के सेंट नार्बट स्कूल में शनिवार को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों क - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गोंडा रोड पर स्थित सेंट नार्बट स्कूल में शनिवार को नर्सरी व केजी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बालक व बालिकाओं ने फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शुरुआत प्रिंसिपल फादर डेनिस डिसूजा, मनजीत कौर, सिस्टर इनोसेंट, रिनेट साधना खरे, प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। भक्ति गीत संगीत शिक्षक अखिलेश सिंह की अगुवाई में देशभक्ति गीत का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस मौके पर प्रिंसिपल फादर डेनिस डिसूजा ने कहा कि छोट-छोटे बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में अपनी प्रस्तुतियों में सारे विश्व को संदेश दिया कि हमें अगर अपने आप को व आने वाली पीढ़ियों को बचाना है तो हरियाली को अपनाना होगा। पानी बचाना होगा, धरती को बचाना होगा। स्वच्छ भारत बना कर एक इतिहास बनाना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षिका प्रियंका सिंह, गरिमा द्विवेदी, वंदना मिश्रा, साधना खरे, पिंकी रानी, ममता त्रिपाठी, मनजीत कौर, रुकैया, शिक्षक अंशुमन श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें