फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस थानों में माह के चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी रामगांव थाने पहुंचे। उन्होेंने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए पुलिस कर्मियों को हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, समाधान दिवस में कुल 111 शिकायतें आईं, जिसमें से 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस थानों में माह के चौथे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होता है। समाधान दिवस में शिकायतों की स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रामगांव थाने का निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर तत्काल कार्रवाई करे। निस्तारण के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि वादी कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान डीएम व एसपी ने थाने में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

उधर, एडीएम रामसुरेश वर्मा और एएसपी नगर अजय प्रताप ने रिसिया थाने का निरीक्षण किया। यहां पांच शिकायतें आईं, जिसमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसपी ने बताया कि जनपद के 22 थानों में 111 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें मौके पर ही 18 शिकायतोें का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें