फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खौलते दूध के भगोने में गिरा बालक, मौत

Sat, 15 Feb 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खैरीघाट के बकैना गांव में शादी को लेकर लगा टेंट। 
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बकैना गांव में शनिवार को एक युवती की शादी थी और पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। घर पर बरातियों के स्वागत के लिए पकवान बन रहे थे, लेकिन इन खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब लड़की का चार वर्षीय भाई खौलते दूध के भगोने में गिर गया। बालक के गिरने की जब तक भनक लगती तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकैना निवासी पंकज पोरवाल के बड़ी बेटी सोनी देवी (19) की शादी सीतापुर जिले के रेऊसा निवासी रोहित पोरवाल के साथ तय है। शनिवार को बरात आनी थी। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था और शुक्रवार की दोपहर बरातियों के स्वागत के लिए मिठाई बनाई जा रही थी। कारीगरों ने दूध को खौलाकर भगोने में रख दिया था। इसी दौरान खेलते समय पंकज का सबसे छोटा बेटा रितेश पोरवाल (चार वर्ष) खौलते दूध के भगोने में गिर गया। रितेश की चीख सुन परिजनों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। रितेश के 95 प्रतिशत झुलसने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के आगे बालक ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना से शादी की खुशियों से झूम रहे घर में मातमी चीख फैल गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

औपचारिक रूप से निभाई गईं रस्में
पंकज पोरवाल के चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटियों में सबसे बड़ी सोनी है और उसके बाद खुशबू, सहजल और प्रीति हैं। वहीं उनके दो बेटे गोले व रितेश थे। पंकज बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खेती-किसानी के साथ गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। घर में पहली शादी को लेकर उन्होंने बेहतर इंतजाम किए थे, लेकिन रितेश की मौत के बाद वह सदमे में हैं। वहीं पूरे परिवार में महिलाएं बिलखती रहीं। पंकज ने बताया कि सिर्फ औपचारिक रूप से शादी की रस्में निभाई गईं।

खैरीघाट के बकैना गांव में शादी को लेकर लगा टेंट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें