बहराइच। बलहा विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्तूबर को जनसभा करेंगे। सीएम की जनसभा उर्रा के कारीकोट के मैदान में आयोजित होगी, जिसकी तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं।
बलहा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान करीब आ रहा है। इसको देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने उपचुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। बलहा उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 16 अक्तूबर को जनपद के दौरे पर आएंगे।
वह बलहा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के समर्थन में उर्रा के कारीकोट के मैदान में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री की जनसभा की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अभी से अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन शुरू कर दिया है।