फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले को क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिए सघन टीबी रोगी खोज अभियान 12 अक्तूबर से शुरू होगा। अभियान में जिले के चार ब्लॉकों में चार लाख लोगों के स्वास्थ्य की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक टीम प्रतिदिन 50 घरों का भ्रमण कर मरीजों को खोजेगी। इस दौरान टीम व्यक्ति में टीबी के लक्षण होने पर उसका बलगम, जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर देगी और टीबी की पुष्टि होने पर उसका तत्काल इलाज शुरू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि जिले में टीबी रोगियों की खोज के लिए 12 अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के चार ब्लॉक कैसरगंज, शिवपुर, पयागपुर व बाबागंज की चार लाख आबादी की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के दौरान जो भी संदिग्ध मरीज मिलेंगे, टीम मौके पर ही मरीज के बलगम का नमूना लेगी। इसके बाद दूसरी सुबह खाली पेट उस मरीज के बलगम का दूसरा नमूना लिया जाएगा। जिसकी जांच जिला टीबी यूनिट में की जाएगी।
विज्ञापन

मरीज में टीबी रोग की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नि:शुल्क उपचार शुरू होगा। इसके साथ ही यदि कोई प्राइवेट चिकित्सक, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी टीबी के संदिग्ध मरीज को रेफर करता है तो उनको प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ-साथ क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार के लिए प्रति माह 500 रुपये पेंशन दी जाएगी।
डॉ. संदीप ने बताया कि अभियान के लिए गठित की गयी टीमें घर के हर सदस्य से बात करके यह जानकारी जुटाएंगी कि घर में किसी को 15 दिन से बुखार या खांसी तो नहीं है। बलगम में खून तो नहीं आ रहा है या फिर सीने में दर्द और वजन तो नहीं गिर रहा है। यह सभी लक्षण होने पर टीम बलगम का नमूना लेगी और उसकी जांच भी कराएगी। यदि जांच में टीबी पाई गई तो मेडिकल सुपरवाइजर उस घर पर जाकर टीबी का उपचार शुरू करेगा।
160 टीमें घर-घर देंगी दस्तक
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए जिले में कुल 160 टीमें गठित की गयीं हैं। सभी 160 टीमें 32 सुपरवाइजरों की निगरानी में कार्य करेंगी। सभी टीमें घर-घर जाकर टीबी मरीजों की खोज करेंगी। मालूम हो कि बीते जून में अभियान के दौरान कुल 76 क्षय रोगी मिले थे, उन सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
10 से 15 लोगों को संक्रमित करता है मरीज
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि समय रहते क्षय रोगी अपना इलाज करायें, जिससे दूसरों में यह बीमारी न फैले। उन्होंने बताया कि टीबी का एक मरीज 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर देता है। इसलिए टीबी के मरीज के जल्दी पहचान होने के बाद तत्काल उपचार शुरू होना जरूरी है। इस कड़ी में यदि एक भी मरीज पहचान हुए बिना रह गया तो कड़ी टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें