फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुख्य विद्युत इंजीनियर ने लिया व्यवस्था का जायजा

Thu, 18 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में रेल लाइन का निरीक्षण करते रेल अ​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। रेल संरक्षा आयुक्त के बृहस्पतिवार को होने वाले निरीक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत बुधवार को मुख्य विद्युत इंजीनियर (निर्माण) ओम प्रताप सिंह ने नानपारा से नेपालगंज रोड रेलपथ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युतीकरण व आमान परिवर्तन कार्य की गुणवत्ता को परखने के साथ कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण से पूर्व सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नानपारा-नेपालगंज रोड के आमान परिवर्तन व रेल विद्युतीकरण कार्य का बुधवार को फिर बारीकी से निरीक्षण किया गया। कार्य की गुणवत्ता के साथ अन्य तकनीकी मामलों को भी दुरुस्त किया गया।

मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल का निरीक्षण प्रस्तावित है। इस दौरान सेक्शन प्रभारी नानपारा-नेपालगंज रोड मनीष मिश्रा, मुख्य तकनीकी सलाहकार (निर्माण) जगन्नाथ मिश्रा, मुख्य तकनीकी साइट सुपरवाइजर केके वर्मा, अजय सिंह व दिवाकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें