फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये का पीछा कर बालक को छुड़ाया

Thu, 09 Oct 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हमले में घायल रंजन। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बौंडी। क्षेत्र के गोपीनाथपुरवा गांव में भेड़िये ने बुधवार शाम एक बालक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद बकरी और कुत्ते पर भी हमला कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं, वन विभाग की टीम हमलावर भेड़िये की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




गोपीनाथपुरवा गांव निवासी रंजन निषाद (8) बुधवार शाम घर के आंगन में खाना खा रहा था कि तभी भेड़िया आंगन में आ धमका। भेड़िये ने बच्चे पर झपट्टा मारा और उसे खींच कर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने भेड़िये को खदेड़ा लगभग सौ मीटर तक बालक को खींचने के बाद भेड़िये ने उसे छोड़ दिया। हमले में बालक के सीने और गर्दन में जख्म हो गए हैं।


बालक को एम्बुलेंस से सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। घटना के कुछ देर बाद जगन्नाथपुरवा गांव निवासी लोरी चौहान की बकरी पर भी भेड़िये ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पेशकारसिंह पुरवा में एक कुत्ते का मुंह भेड़िये ने नोच लिया।
विज्ञापन



डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और हमलावर भेड़िये की तलाश में जुट गई है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाते समय सतर्क रहें और बच्चों व पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें