फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चफरिया क्लब बना चैंपियन

Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार देर शाम समापन हो गया। फाइनल मुकाबला जायसवाल क्लब चफरिया और शोएब हाशमी बिछिया के बीच खेला गया। जिसमें चफरिया ने 29 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


मैच का उद्घाटन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन विहारी और ग्राम प्रधान अजीज अहमद ने किया। टॉस जीतकर बिछिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चफरिया क्लब ने निर्धारित 14 ओवरों में 162 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रोशन ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि तुषार ने 20 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिछिया की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। रोशन को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुन्ना सोनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें