फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, कल होगा मतदान

Thu, 15 Oct 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तीसरे चरण के चुनाव के लिए गुरुवार देर शाम से प्रचार बंद हो गया। अब 17 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चार विकासखंडों में मतदान होना है। इसमें विकासखंड मिहींपुरवा, नवाबगंज, बलहा और रिसिया में जिला पंचायत सदस्य के 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 512 पदों के लिए घमासान होगा।

इसके लिए जिला पंचायत पद पर 448 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 3597 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। तीसरे चरण के लिए गुरुवार शाम से प्रचार अभियान थम गया। आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों और बूथों पर रवाना होंगी।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव प्रचार बंद हो गया है। चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

क्षेत्र पंचायत के पांच नामांकन खारिज

बहराइच। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन आज किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए विकासखंड चित्तौरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 665 नामांकन हुए थे। आरओ जावेद वसीम ने बताया कि जांच के दौरान बुधवार को एक नामांकन खारिज किया गया था, जबकि गुरुवार को तीन और नामांकन पत्र कमी पाए जाने पर खारिज कर दिए गए हैं।

विशेश्वरगंज के आरओ पारसनाथ ने बताया कि यहां पर बीडीसी के लिए 628 नामांकन दाखिल हुए थे, जिसमें जांच के दौरान एक नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। पयागपुर के आरओ महेश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां बीडीसी के लिए 529 नामांकन हुए थे, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 277 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें