फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से बढ़ी उमस, लोग परेशान

Sun, 02 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
शहर में हुर्ई बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच रविवार को सुबह से बादलों की लुकाछिपी चल रही थी। दोपहर में अचानक रिमझिम बरसात शुरू हुई, जिसके चलते उमस बढ़ गई और लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक अगले तीन से चार दिनों के अंदर मानसूनी बरसात होने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तराई में बीते दो माह से गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा था। बहराइच में लगभग 47 डिग्री तक पारा पहुंच चुका था। हालांकि बाद में यह घटकर 42 और 43 डिग्री पर पहुंचा। लेकिन बरसात न होने के कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। रविवार को सुबह हल्की बदली के साथ ही तेज धूप निकली थी।

बादलों की लुकाछिपी के बीच ही दोपहर बाद अचानक रिमझिम बरसात शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश महज कुछ इलाकों में ही हुई। शहर के तिकोनीबाग आदि इलाकों में बरसात नहीं हुई थी। अचानक शुरू हुई बरसात के कारण उमस भी काफी अधिक बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि शहरी इलाकों में लगभग दो मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। हालांकि यह मानसूनी बरसात नहीं है। उनका कहना है कि पूर्वी इलाकों में दिल्ली और पश्चिमी इलाकों में उत्तराखंड की ओर मानसून ने अपना रुख कर दिया है। संभावना है कि अगले तीन से चार दिनों के अंदर मानसूनी बरसात बहराइच के अंदर भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें