फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में ग्रामीण का घर फूंका

Mon, 22 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुरवा बैकुंठा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान को गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के कारण फूूंक दिया। इससे लगभग एक लाख की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। इस मामले में पीड़ित ग्रामीण ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत कल्यानपुरवा बैकुंठा गांव निवासी रामअभिलाख यादव ने बताया कि गांव निवासी आभाराम से रंजिश चल रही है। वह कई बार गांव से उजाड़ने की धमकी दे चुका है। रामअभिलाख ने बताया कि है कि 19 फरवरी को भोर में लघुशंका के लिए उठा। तभी मकान के पीछे से कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी।

वह पीछे पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आभाराम, कलावती व मोलहे मकान के छप्पर में आग लगा चुके थे। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक लपटों ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया था। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आग में जेवरात, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें