फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में दफन मिला चार माह से लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। थाना सुजौली क्षेत्र के भरथापुर गांव में चार माह पूर्व घर से लापता हुए वृद्ध का शव मंगलवार को कतर्निया रेंज के जंगल में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग का शव मिट्टी मेें दबा था। यह देख जंगल में लकड़ी बीन रहे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुजौली पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत भरथापुर गांव निवासी जगन्नाथ (62) पुत्र रमई नवंबर से घर से गायब थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नवंबर में ही थाना सुजौली में परिवारीजनों द्वारा लिखायी गयी थी। उनका शव मंगलवार को जंगल में मिट्टी के नीचे संदिग्ध हालात में दफन मिला। जंगल मेें लकड़ी बीनने गए लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुजौली हेमंत गौड़ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि शव की दशा देख कर लगता है कि इनकी हत्या कर शव मिट्टी मेें दबा दिया गया है। उनके भाई रामअधार ने बताया कि बड़े भाई के लापता होने की सूचना पुलिस को समय से दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें