फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से वृद्धा परेशान, एंबुलेंस कर्मी नहीं ले गए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के यहां दूरदराज के किरायेदारों का आवागमन हो रहा है। यह महिला चार दिनों से संदिग्ध कोरोना वायरस की चपेट में है। वह तेज बुखार, सर्दी व जुकाम से पीड़ित है। मंगलवार को पड़ोसियों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी पहुंचे, लेकिन कोई साथी न होने से एंबुलेंस कर्मी उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। उधर, सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ घर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बीमारी की जांच शुरू कर दी है। खून के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला परिवार में अकेली है। उसके पुत्र व पति कोई नहीं है। महिला ने भरण पोषण के लिए अपने यहां कमरे किराये पर दे रखे हैं। ऐसे में किरायेदार के सहयोगी नेपाल व अन्य जिलों से पहुंच रहे हैं। उन्हीं की चपेट में आकर महिला की चार दिन पूर्व हालत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार, सर्दी, जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है। सोमवार देर रात महिला की हालत काफी बिगड़ गई।
पड़ोसियों ने किसी तरह प्राथमिक उपचार कराया। मंगलवार को पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस को बुलवाया। एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला का कोई सहयोगी नहीं था। इस पर एंबुलेंस कर्मी उसे लेकर नहीं गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला बोल भी नहीं पा रही है। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी। लेकिन सीएचसी अधीक्षक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह को मामले से अवगत कराया गया। सीएमओ के निर्देश पर मुस्तफाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ घर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। अधीक्षक डॉ. निखिल का कहना है कि महिला वृद्ध है। उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो गई है। वह बुखार व सर्दी से पीड़ित है। खून जांच के लिए भेेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सकों की टीम पहुंची
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि डॉ अभिषेक कृष्णा की अगुवाई में एलटी सौरभ, बंसीलाल, नेत्र सहायक शाकिब अहमद ने पहुंचकर जांच की। महिला सामान्य बीमारी की चपेट में है। खून जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
भेजी स्वास्थ्य टीम, तलब की रिपोर्ट
जरवल नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी वृद्धा के बीमार होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सीएचसी के अधीक्षक को मोहल्ले में जांच के लिए भेजा गया है। महिला प्रथम दृष्टया बुखार व सर्दी जुकाम से पीड़ित है। लेकिन खून व अन्य जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें