फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत की राह आसान करेगा बजट : संजय राय

विज्ञापन
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते पदा​धिकारी। - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके पूर्व उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय बजट पर चर्चा की।
विज्ञापन

संजय राय ने कहा कि यह बजट किसी भी तरह की लोकलुभावन घोषणाओं से अलग है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला दूरदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसान, युवा, महिला, ग्रामीण भारत और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए भी बजट में प्रावधान है।
इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक बलहा सरोज सोनकर, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें