फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर, फिर सहमा महसी तहसील क्षेत्र

Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 हरदी थानाक्षेत्र के सधुवापुर में दो समुदाय के बीच झड़प के बाद मौके पर खड़े पुलिस के वाहन।
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए रामगोपाल मिश्रा के हत्याकांड के बाद बुधवार को एक बार फिर दो समुदाय आमने सामने आए और जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और लोग महराजगंज की घटना के बाद हुए आगजनी को लेकर सहम गए। घटना का कारण पुलिस जहां शराब के दौरान हुए विवाद को बता रही है तो वहीं क्षेत्र में महराजगंज घटना के दौरान हुई आगजनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट व पथराव के दौरान दोनों पक्षों से इमरान(22), साकरून (30), कालिया (18), गुलशन (16) व सर्वेश कुमार (35) घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी महसी पहुंचाया। विवाद के दौरान पीड़ित सर्वेश कुमार के चार पहिया वाहन का शीशा भी टूट गया।


महराजगंज घटना को लेकर विवाद होने की चर्चाएं गर्म
सधुवापुर गांव में बुधवार को अचानक दो पक्षों के आमने सामने आने व पथराव के साथ हुई मारपीट को बीते 13 अक्तूबर को हुए महराजगंज हिंसा व रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगर चर्चाओं की माने तो महराजगंज घटना के दौरान सधुवापुर में भी हिंसा भड़की थी और आगजनी हुई थी। इसी आगजनी को लेकर बुधवार को विवाद हुआ और वाहनों को तोड़ने के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन



शराब के नशे में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हूं, स्थिति कंट्रोल में है।
कमलशंकर चतुर्वेदी, थाना प्रभारी हरदी


घटना के हर पहलू की हो रही जांच

सधुवापुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी हुई है। घटना के हर पहलू को लेकर जांच शुरू करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मारपीट का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन




राम नयन सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें