फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्कूल जाने के बाद लापता दोनों छात्र दिल्ली में मिले

विज्ञापन
ह​र्षित व करन।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत गोधना से स्कूल जाने के लिए निकले दो स्कूली बच्चे ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों को नई दिल्ली के पश्चिम विहार बस स्टॉप से उनके ताऊ के पास से खोज निकाला है। विशेश्वरगंज पुलिस दोनों बच्चों को बहराइच लाने के लिए दिल्ली रवाना हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करन तिवारी (13) तथा हर्षित तिवारी (12) घर से चौधरी रामआधार स्मारक प्राथमिक विद्यालय, धनुही चौराहा जाने के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। दोनों छात्रों की साइकिल एक दुकान पर मिली थी। परिजनों की तहरीर पर विशेश्वरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक अनिल यादव को विवेचना सौंपी थी।

जांच के दौरान सर्विलांस टीम से पुलिस को पता चला कि दोनों बच्चे ट्रेन से नई दिल्ली के पश्चिम विहार पहुंच गए हैं। दोनों बच्चे बस स्टॉप पर अपने ताऊ जयप्रकाश तिवारी के पास मौजूद हैं। पुलिस ने बच्चों की उनके परिजनों से फोन पर बात कराई। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बहराइच लाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। थानाध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर यह भी पता लगा रही है कि बच्चे बिना बताए दिल्ली कैसे पहुंचे।

हर्षित व करन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें