फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जलपरी शो के दोनों संचालक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। चकपिहानी स्थित ड्रीम सिटी प्रदर्शनी में बिना अनुमति जलपरी शो का संचालन करने पर पुलिस ने दो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले फखरपुर में एक मेले के दौरान जलपरी शो का शीशे का टैंक फट गया था। हादसे में दो बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए थे। इसके बाद संचालकों ने कैसरगंज के चकपिहानी में चल रही ड्रीम सिटी प्रदर्शनी में बिना अनुमति शो शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस और उच्चाधिकारियों से की गई थी।

शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने शो का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े आकार के शीशे के टैंक में खतरनाक स्थिति में बिना अनुमति शो का संचालन होता मिला। पुलिस ने तत्काल शो बंद करा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कैसरगंज राजकुमार पांडेय ने बताया कि परदा हाउस गली, छावनी बाजार, थाना दरगाह निवासी मसूद अख्तर और सलारगंज निवासी सैफ अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

-
दो पुलिसकर्मी निलंबित
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बिना अनुमति जलपरी शो के संचालन के मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज और आरक्षी ओमप्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें