बाबागंज (बहराइच)। तराई में अचानक मौसम बदलने के साथ भीषण शीत लहर शुरू हो गई है। इसके बावजूद कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन की ओर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इससे राहगीरों व मजदूरी पेशा लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
तराई मौजूदा समय में गलन भरी ठंड से कांप रही है लेकिन बाबागंज कस्बा स्थित चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल, बैंक ब्लॉक मुख्यालय समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। कुछ लोग अपने संसाधनों से निजी तौर पर अलाव जला रहे हैं।