फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, लोगों की भीड़; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 16 Feb 2025 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में नवजात शिशु का शव झाड़ियों में मिला। देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार को नवजात शिशु का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज-नानपारा मार्ग स्थित सिंधौरा गांव के पास की है। गांव निवासी किसान फसल की सिंचाई करने जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे झाड़ियों में उन्हें लाल कपड़ो में लिपटा हुआ नवजात शिशु का शव दिखा। सूचना क्षेत्रभर में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। बताया गया कि नवजात मृत शिशु बालक है। सीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शव फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें