फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कतर्नियाघाट के जंगल में मिला नेपाली महिला का शव, घर में झगड़ा होने के बाद निकली थी

Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

कतर्नियाघाट के जंगल में नेपाली महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घर में झगड़ा होने के बाद निकली थी
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार की सुबह नेपाली महिला स्मिता (24) का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव भारत नेपाल सीमा से सटे कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुर्तिहा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर महिला का शव उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


नेपाल के 16 नंबर गांव निवासी मृतका स्मिता के परिजनों ने बताया कि महिला का मंगलवार को घर में झगड़ा हुआ था। सास से नाराज होने पर महिला गुस्से में कतर्नियाघाट जंगल की ओर चली आई थी। जिसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने वन विभाग व मुर्तिहा पुलिस को सूचना दी थी और वापस घर चले गए थे। 

भारतीय क्षेत्र में मिला है शव

मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाली महिला का शव भारतीय क्षेत्र में मिला था। शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। नेपाली पुलिस व मृतका के परिजनों ने महिला के झगड़ा करके घर से जाने की बात बताई है। नेपाली पुलिस ने नेपाल में ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें