बहराइच में जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। टीम के अनुसार आपसी संघर्ष में जान जाने का अंदेशा है। क्षेत्र में 15 महीने में सात तेंदुओं की मौत चिंता पैदा कर रही है।
यूपी के बहराइच में सोमवार की शाम जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला। लोगों ने देखा तो वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में मौत होने का अंदेशा जताया जा है। कतर्नियाघाट क्षेत्र में 15 महीने के अंदर यह सातवें तेंदुए की मौत है।
विज्ञापन
मामला कतर्नियाघाट क्षेत्र में ककरहा वन रेंज के ग्राम लालपुर चांदाझार का है। यहां शाम को लोग जंगल की ओर गए तो तेंदुए का शव पड़ा देखा। शव को पीछे से नोचकर खाया गया था। लोगों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। अधिकारियों से मिले निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एनसीटीई गाइड लाइन के अनुसार डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया कि एक मादा तेंदुए (जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष है) का शव मिला है। जिसका पीछे का हिस्सा आधा खाया हुआ है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।