फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोर्ड परीक्षाएं खत्म, 18 मार्च से दो केंद्रों पर शुरू होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गईं। अब 18 मार्च से जिले के दो निर्धारित केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


अंतिम दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 22 छात्राएं शामिल हुईं। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 292 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 29 छात्र अनुपस्थित रहे।


डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई हैं। अब 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिले के दो विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच होगी।डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो जाएंगी। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें