फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पत्र के साथ वितरित किया मॉस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। भाजपा युवा मोर्चा फखरपुर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिवार संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को घर-घर पहुंचकर मॉस्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को प्रधानमंत्री का पत्र भी दिया। लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स सुझाए।
विज्ञापन

फखरपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुरुवार को गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को मॉस्क वितरित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ गांव में पहुंचकर मॉस्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरित किया जा रहा है। उसी के तहत गुरुवार को खालिदपुर, गजाधरपुर सेक्टर, डिहवा सेक्टर में कार्यकर्ताओं ने 1500 लोगों को मॉस्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बिना कार्य के बाजार न आने की सलाह दी गई। इस दौरान कार्यकर्ता पंकज पांडेय, संजय पांडेय, आरजू शर्मा, कौशल शर्मा, राजा गुप्ता, अमित चौरसिया, प्रेम सोनी, बृजेश कश्यप, मोहित पोरवाल, राजा गुप्ता, राजन तिवारी, मोनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना को दे सकते मात
बहराइच। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत विकास खंड शिवपुर के रायपुर मंडल में जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए संदेश पत्र, केंद्र सरकार की छह साल की उपलब्धियों और योगी सरकार की तीन साल की योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी बांटे। कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए वर्तमान समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही सबसे अहम कदम है। इससे ही कोरोना को मात दी जा सकती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सैनी, सुधीर सिंह, अरुण पाठक, रामनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें