फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को इमामगंज पुलिया के पास एक तस्कर को 450 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार व तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक अपने शौक पूरे करने के लिए तस्कर बन गया था। वह नानपारा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर गिरोह चलाता था। तस्कर खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अलीनगर गांव से एक तस्कर की ओर से मार्फीन की खेप लेकर कार से नेपाल जाने की सूचना मिली। इस पर जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने एसओजी प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा को टीम के साथ खैरीघाट पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया। सूचना के मुताबिक पुलिस ने इमामगंज पुलिया के पास चेकिंग लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान चेकिंग देखकर एक कार सवार वाहन पीछे कर भागने लगा।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान गाड़ी में 450 ग्राम मार्फीन के साथ तमंचा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में तस्कर की पहचान मेराज निवासी अलीनगर थाना खैरीघाट के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर का घर खैरीघाट थाने के अलीनगर गांव में है, लेकिन वह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के सिद्दिक की मढ़ैया में किराए के मकान में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा था। वहीं एसपी ने खैरीघाट पुलिस को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें