फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
पयागपुर में एक-दूसरे को मिठाई ​खिलाकर जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
बहराइच। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने जमकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों तक खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर मिठाइयां खिलाईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और देश भगवामय होता जा रहा है।

वहीं, सांसद डॉ. आनंद गोंड के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि यह जीत सत्य और सनातन की विजय है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक अस्मिता पर चोट कर रहे थे, उन्हें जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल राय, हरिश्चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार सोनकर, हेमा निगम, जिला महामंत्री रणविजय सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अमित शर्मा, प्रियंका रावत, डिंपल जैन, अमित वर्मा नवोदयन, सतीश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, राम कृपाल मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी, अनुच्छेद सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पयागपुर के खुटेहना चौराहे पर बजे ढोल-नगाड़े


पयागपुर। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में खुटेहना चौराहे पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इस दौरान नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही झालमुड़ी का भी वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीना नाथ तिवारी, आशुतोष सिंह, नारायण दत्त तिवारी, विनय मिश्र, ओमकार सिंह, बृजेश तिवारी, अनिल ओझा, अशोक अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें