फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में छह सीटों पर जीती भाजपा

Sat, 11 Mar 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
खुशी जताते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच में विधानसभा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित आए हैं। बसपा को करारा झटका लगा है। जिले से सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, कांग्रेस-सपा गठबंधन सिर्फ मटेरा में अपना खाता खोल सकी है। भाजपा ने सर्वाधिक छह सीटों पर अपना परचम लहराते हुए रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार चुनाव मैदान में सपा प्रत्याशी के रूप में मटेरा सीट पर कैबिनेट मंत्री यासर शाह व सदर सीट पर उनकी मां रुआब सईदा चुनाव मैदान में थीं। जैसे-तैसे कैबिनेट मंत्री चुनाव जीते, लेकिन मां की सीट नहीं बचा पाए। वहीं, बलहा सीट से चुनाव लड़ रहे राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध बमुश्किल अपनी जमानत बचा सके। उन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन


जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को 59.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2437 बूथों पर 69 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया था। शनिवार को सुबह गल्ला मंडी समिति परिसर में मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 98 टेबलों पर जब ईवीएम खुलीं तो चुनाव परिणाम एक-एक कर कयासों के विपरीत दिखे।

बहराइच सदर सीट पर शुरुआती दौर में भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने बढ़त ली। लेकिन चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी रुआब सईदा आगे निकलने लगीं। यह बढ़त 20 चक्र की मतगणना तक जारी रही। लेकिन इस बीच मतों का अंतर कम होने लगा।
विज्ञापन


तिम चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल 87299 मत पाकर चुनाव जीत गईं। उन्होंने 6707 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रुआब सईदा को हराया। कैसरगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा ने 27331 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी खालिद खां को परास्त किया।

मटेरा विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस-सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे सपा उम्मीदवार यासर शाह ने 1548 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह को पराजित किया।

महसी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्वाधिक 58764 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी अली अकबर को पराजित किया। यहां बसपा के सिटिंग विधायक केके ओझा तीसरे नंबर पर रहे।

नानपारा सीट पर भाजपा की माधुरी वर्मा ने 18692 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी वारिस अली को हराया। बलहा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने 46620 मतों के अंतर से अपनी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी किरन भारती को पराजित किया। वहीं पयागपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी ने 41743 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव को हराया। 

महसी सीट पर जीत के मतों में भारी अंतर रहा। भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने 104513 वोट हासिल किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अली अकबर को 45763 मत हासिल हुए। वहीं बलहा सीट पर अक्षयवरलाल ने 104066 मत हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी किरन भारती को 57446 मतों से संतोष करना पड़ा। जिसके चलते यहां पर 46620 मतों का अंतर रहा। पयागपुर सीट पर सुभाष त्रिपाठी ने सर्वाधिक 102291 मत पाए। उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश श्रीवास्तव को 60548 वोट मिले, जिसके चलते मतों का अंतर 41743 रहा।
विज्ञापन



इंसेट 
प्रमुख दलों के अंतिम चुनाव परिणाम एक नजर में-
विधानसभा क्षेत्र बहराइच सदर
प्रत्याशी        पार्टी        प्राप्त मत
अनुपमा जायसवाल        भाजपा        87299 
रुआब सईदा            सपा        80592
अजीत प्रताप सिंह        बसपा        36181


विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज
मुकुटबिहारी वर्मा         भाजपा        85123 
खालिद खां            बसपा        57792
रामतेज यादव            सपा        53982


विधानसभा क्षेत्र महसी
सुरेश्वर सिंह            भाजपा        104513
अली अकबर            कांग्रेस        45763
केके ओझा            बसपा        34496


विधानसभा क्षेत्र मटेरा
यासर शाह             सपा        79046 
अरुणवीर सिंह            भाजपा        77498
सुल्तान खां            बसपा        33393


विधानसभा क्षेत्र नानपारा
माधुरी वर्मा            भाजपा        86238 
वारिस अली            कांग्रेस        67546
अब्दुल वहीद            बसपा        25399


विधानसभा क्षेत्र बलहा
अक्षयवरलाल गोंड        भाजपा        104066 
किरन भारती            बसपा         57446
बंशीधर बौद्ध            सपा        29272


विधानसभा क्षेत्र पयागपुर
सुभाष त्रिपाठी        भाजपा            102291
मुकेश श्रीवास्तव    सपा            60548
शेख मुशर्रफ        बसपा            29075
भगतराम मिश्र        कांग्रेस            4226
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें