फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुत्र ने तोड़ा दम, पिता गंभीर

Tue, 02 Dec 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सड़क हादसे में अर्जुन की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा–बहराइच मार्ग पर रविवार रात हुए हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन



ग्राम मीरनपुरवा गायघाट निवासी अर्जुन (26) अपने पिता रूपलाल (55) के साथ रविवार को नानपारा क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण देने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रजवापुर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।



राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और घायलों को नानपारा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर दोनों को रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अर्जुन ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता रूपलाल का उपचार जारी है। डॉक्टरों की सूचना पर मेडिकल कॉलेज स्थित चौकी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें