जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ बहराइच हाईवे पर झुकिया गांव के पास लोडर से बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ- बहराइच मार्ग पर झुकिया गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार बाराबंकी जिले के दरियाबाद निवासी विशाल (38), पत्नी ममता (35) और बेटा उदय राज (6) को टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।