फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, बेटी की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल रेनू।
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। कोतवाली देहात क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर उत्तमनगर चौराहा के पास रविवार को तेज रफ्तार मैजिक की बाइक सवार दंपती व बेटी से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरदी थाना के गौरा हरदी गांव निवासी अरुण कुमार (50), पत्नी रेनू (47) व बेटी नाव्या (5) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर उत्तमनगर चौराहा के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां नव्या को मृत घोषित कर दिया गया।
घायल अरुण ने बताया कि शनिवार को वे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बंजारी मोड़ गए थे। जहां से रविवार को वापस घर आ रहे थे और इसी दौरान मैजिक से टक्कर हो गई। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। राहगीरो के अनुसार अरुण ने हेलमेट पहन रखा था। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि वाहन की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


बालिका सहित दो घायल
देहात कोतवाली क्षेत्र के मोगलहा गांव निवासी सगीर अली की पांच वर्षीय बेटी आमना को घर के बाहर खेलते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए बालिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं फखरपुर ऐमा गांव निवासी रिंकी (25) रविवार को बाइक से गिरकर चोटिल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें