बहराइच। ग्राम पंचायत असैला सतपेडिया निवासी मुकेश (19) की बाइक से बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
पयागपुर क्षेत्र के असैला सतपेडिया निवासी उदई ने बताया कि बुधवार की शाम उनका पुत्र मुकेश घर से किसी काम के लिए बाइक से निकले थे। शाम को घर लौटते समय पेट्रोल डलवाने के लिए वह मसूड़ी चौराहे पर पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां से लौटते समय मसूडी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। मुकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संवाद