फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Wed, 22 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विद्याराम (फाइल फोटो)  - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा चीनी मिल के पास सोमवार की रात लोडर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। वहीं चालक लोडर सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

नानपारा थाना क्षेत्र के सोहियापुरवा कोयलहवा निवासी विधाराम (32) बाइक से साढ़ू बिहारी (40), श्रीपाल (25) के साथ नानपारा बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। रुपईडीहा बाइपास के नानपारा चीनी मिल के पास उनकी बाइक को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और विधाराम की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई अमरेश कुमार ने बताया कि दो बहनों में इकलौते भाई थे। पिता की मौत हो चुकी है। दो पुत्री नैना, मैना हैं। मौत से मां किरन, पत्नी सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
खुशियों वाले घर में छाया मातम
परिजनों ने बताया कि विधाराम पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन दिन पहले बेटी के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था। कार्यक्रम होने के बाद घर पर मौजूद मेहमानों के लिए सामान लेने बाजार गया था। हादसे का शिकार हो गया। इससे खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें