फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम कुन्नपुर निवासी युवक मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था। रामपाल पोखरा के निकट किसी जंगली जानवर से बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुन्नपुर निवासी वकील अहमद ने बताया कि उनका छोटा भाई जान मोहम्मद (22) ग्राम भरथा गया था। वहां से देर शाम लौटते समय रामपाल पोखरा के निकट किसी जंगली जानवर से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल जान को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उनको एंबुलेंस से लेकर बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें