फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलोराबासू पीएचसी की चिकित्सक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीएमओ ने शुक्रवार को पीएचसी भिलोराबासू और फखरपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर भिलोराबासू की चिकित्सक डॉ. तरन्नुम को हटा दिया है। उनके स्थान पर जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। गंदगी फैली हुई नजर आई। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जतायी। सीएमओ ने दवा की उपलब्धता जांची। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलोराबासू का निरीक्षण किया। यहां पर निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. तरन्नुम की शिकायत की। अस्पताल न आने की बात कही। इस पर सीएमओ ने डॉ. तरन्नुम को हटाकर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. प्रदीप शुक्ला की तैनाती अस्पताल में की है। सीएमओ ने बताया कि इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिदिन अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों का इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें