फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटें बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभी तक सुस्त चल रही रफ्तार को देखते हुए चुनाव आयोग ने तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी बीडीओ को डीएम ने व्यवस्थाओं में जुटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों की सूचना ऑनलाइन फीड किए जाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक सुगबुगहाट ही चल रही थी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है, मगर उसकी रफ्तार भी काफी धीमी है। पंचायत चुनाव की तैयारियों को तेज करने के लिए अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने गुरुवार को सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। इसके लिए आठ बिंदुओं की सूची भी भेजी गई है। अपर निर्वाचन आयुक्त ने तैयारियों के साथ सभी सूचनाएं आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग का पत्र मिलने के बाद पंचायत चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मचारी तैयारियों में जुट गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने भी सभी बीडीओ को पत्र भेजकर समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग करेंगे आनॅलाइन फीडिंग
पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाना है। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नई व्यवस्था तय की है। इसके तहत सभी विभागों को एक यूजर आईडी व पासवर्ड चुनाव कार्यालय देगा, जिसके बाद विभाग को कर्मचारियों की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को दी गई जिम्मेदारी
1. मतगणना स्थल का चयन करना।
2. ब्लॉक कार्यालय में निर्वाचन सामग्री के भंडारण की व्यवस्था करना।
3. संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों की सूचना।
4. पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए रूट चार्ट व वाहनों की व्यवस्था करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें