फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बशीरगंज पावर हाउस की बिजली व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भीषण गर्मी और उमस के बीच बशीरगंज पावर हाउस की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उपभोक्ताओं को बिजली आने-जाने का समय पता नहीं चलता। ट्रांसफार्मर फुंकने, केबल जलने और बार-बार ट्रिपिंग से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। रात में बिजली गुल होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। चार जुलाई की रात लालकोठी के पास एबीसी केबल जल गया था। विभागीय कर्मचारी बिना औजार और टॉर्च के मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरम्मत कराई। रात करीब एक बजे बिजली बहाल हुई, पर 15 मिनट बाद फिर बंद हो गई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

बशीरगंज फीडर के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुड़े हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायतों पर कोई जवाब नहीं मिलता। बिजली गुल होते ही पावर हाउस का सीयूजी नंबर भी व्यस्त हो जाता है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम और उच्च अधिकारियों से सोशल मीडिया पर शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ। विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता रामयश यादव ने बताया कि जिले में नियोजित बिजली कटौती नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग करने से ओवरलोडिंग की समस्या है। पांच उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर में व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें