फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में कई दिन फंदे से लटका रहा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना के रेहुआ मंसूर गांव में एक युवक का शव कई दिनों तक घर के अंदर फंदे से लटका रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


गांव निवासी अमित तिवारी (35) की पत्नी कई महीने पहले अपनी तीन बेटियों के साथ मायके बेल्हौरा चली गई थी। अमित भी पिछले कई दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहे थे। इस बीच घर से लगातार दुर्गंध उठने लगी, जिससे आसपास के लोग परेशान हो गए। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह पुलिस टीम के साथ सुबह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। युवक का शव फंदे से लटक रहा था और काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें