प्रसव के बाद नवजात की मौत पर बिलखता पिता व जमा लोग।
- फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में भर्ती गर्भवती को स्ट्रेचर न मिलने पर पैदल प्रसव कक्ष ले जाते समय प्रसव होने से नवजात की फर्श पर गिरने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के बाद डॉ. रश्मि, तीन नर्सों और दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।