फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: व्यापारी से दिन दहाड़े दस लाख की लूट, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम

Wed, 11 Jun 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Robbery in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी से दस लाख की लूट की गई। 
 
विज्ञापन
यूपी के बहराइच में लूट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच-गोंडा हाईवे पर बुधवार को दिनदहाड़े चीनी व्यापारी जितेंद्र केडिया से नकाबपोश बदमाश 10 लाख रुपये लूट ले गए। पयागपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी जितेंद्र केडिया ने बताया कि बुधवार को वह श्रावस्ती जिले के गिलौला बाजार में एक ट्रक चीनी बेचने के लिए सहयोगी अंकित के साथ गए थे। चीनी बिक्री के बाद वह अंकित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास 10 लाख रुपये थे। बहराइच-गोंडा हाईवे पर झाला तरहर के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक उनके सामने लगा दी और लात मार कर उन्हें नीचे गिरा दिया।बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर आंख में लाल मिर्च झोंक दी। व्यापारी के विरोध पर कट्टा दिखाकर धमकाया भी। इसके बाद रुपये लूटकर फरार हो गए।

वहीं, वारदात की सूचना पर एसपी रामनयन सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जितेंद्र केडिया से जानकारी भी ली और पयागपुर थाना प्रभारी को जल्द खुलासे का निर्देश दिया। पीड़ित जितेंद्र केडिया के भाई सतेंद्र केडिया व्यापार मंडल के महामंत्री हैं। ऐसे में घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें