फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेतों में भेड़िया दिखने से ग्रामीणों में दहशत, बच्चों को घर में रहने की हिदायत, मासूम को मारकर खा गया था

Wed, 11 Jun 2025 06:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

ग्रामीणों ने खेत में भेड़िया देखने का दावा किया है और इसका वीडियो भी बनाया है। दो साल के बच्चे की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
विज्ञापन
खेतों में दिखा भेड़िया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच की महसी तहसील के तेजवापुर क्षेत्र में भेड़िए की दहशत लगातार जारी है। बुधवार की सुबह कोतवाली देहात के हेमरिया गांव में दो भेड़िया देखने जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने खेतों में घूम रहे तथाकथित भेड़ियों का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भेड़िया देखे जाने की सूचना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है और ग्रामीण हाथों में डंडा लेकर रखवाली कर रहे हैं और बच्चों को घर में रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के हेमरिया निवासी शिवगोपाल व लवकुश ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग छह बजे वो दोनो खेत लगी धान की नर्सरी देखने गए थे। इस दौरान खेतों में दो भेड़ियो जाते दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया देख वह सभी सहम गए और भेड़ियों का फोटो व वीडियो बनाया। साथ ही तत्काल इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी।

सूचना पर लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खेतों में भेड़िए की तलाश की। लेकिन भेड़ियों का कुछ अता पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास भेड़िया दिखने के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान राम छबीले यादव ने बताया कि ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया है। साथ ही भेड़िया दिखने की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन घंटो बीतने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


आयुष का निवाला बनाने के बाद से है दहशत
महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार कला निवासी दो वर्षीय आयुष को एक सप्ताह पूर्व भेड़िया उठा ले गया था और गन्ने के खेत में निवाला बनाया था। वहीं खमरिया हरदो पट्टी के बैज्जला गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चे पर भी जंगली जानवर ने हमला किया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मादा भेड़िया के पकड़े जाने से मिली राहत फिर दहशत में बदली
वन टीम ने आयुष की मौत के बाद सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान ग्राम पंचायत सिसैया चूणामणि गांव के मजरा सरदार पचासा में थर्मल ड्रोन कैमरे में कैद हुई मादा भेड़िया को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन बुधवार को हेमरिया गांव में दो भेड़ियों के देखे जाने के दावे व वीडिया वायरल होने के बाद दहशत फिर बढ़ गई है। रेंजर मोहम्मद शकिब का कहना है कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है, लेकिन वीडियो दूर से बनाए जाने से स्पष्ट नहीं है। मौके पर वन टीम लगाकर खोजबीन करवाई जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें